फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात शिशुओं के लिए जीवनदायक साबित होगी यह यूनिट

Wed, 24 May 2017 10:23 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सर्राफ ने किया नई यूनिट का शुभारंभ।
विज्ञापन
देशभर में नवजात शिशुओं की मृत्यू दर में कमी लायी जा सके इसके लिए केन्द्र से लेकर राज्य सरकारें अपने स्तर विभिन्न प्रयास कर रही है। इसी प्रयास के क्रम में बुधवार को जयपुर शहर के सरकारी अस्पताल जयपुरिया में स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस यूनिट में नए बैड लगाए गए है। जिसका शुभारंभ प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ ने किया। उन्होंने इस मौक पर कहा कि देशभर में नवजात शिशुओं की मृत्यू दर 1000 बच्चों पर करीब 25 है। जबकि राजस्थान में स्थिति और खराब है यहां यह संख्या करीब 30 है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय किया है कि प्रदेश के 16 सरकारी अस्पतालों में न्यू बोन केयर यूनिट प्रारंभ की जाएगी। जिसमें पहली यूनिट का शुभारंभ बुधवार को जयपुरिया में किया गया है। वहीं सर्राफ ने बताया कि जयपुरिया अस्पताल में आने वाले दिनों में सीटी स्कैन, कैथलेब और एमआरआई की भी सुविधाएं भी प्रारंभ की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें