फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश दौरा, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Wed, 02 Aug 2017 01:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रदेश दौरा - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान अपने तीन दिवसीय प्रदेश के दौरे पर आज जयपुर पहुंचे। यहां एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनियां समेत अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जयपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। नारेबाजी भी की।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष पूनियां ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान आज 2 अगस्त से 4 अगस्त तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। खान का यह दौरा आने वाले छात्रसंघ चुनावों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे चुनावों के मद्देनजर तैयारियों और टिकट वितरण को लेकर छात्र नेताओं और एनएसयूआई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर रुपरेखा बनाएंगे।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज आज जयपुर में संभाग के एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मीटिंग लेंगे। इसके बाद खान कल 3 अगस्त को जोधपुर संभाग की मीटिंग लेंगे। इसके बाद 4 अगस्त को उदयपुर संभाग का दौरा करेंगे। जहां कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर आगामी राजस्थान के छात्रसंघ चुनावों को लेकर फीडबैक लेंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि खान के दौरे के एक दिन पहले ही देर रात को अज्ञात बदमाशों ने बनीपार्क पर जयसिंह हाइवे स्थित एनएसयूआई प्रदेश कार्यालय में बाथरुम के दरवाजे से घुसकर आग लगा दी थी। इसके बाद कल वारदात का पता चलने पर प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु ने बनीपार्क थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें