केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेंया नायडू राजस्थान में विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। नायडू के सोमवार रात्रि को जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम हैं। केन्द्रीय मंत्री मंगलवार को सुबह दस बजे आयोजित बैठक में सम्मलित होंगे।
इस मौके पर राजस्थान की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के सीईओ और रुडसिको के अधिकारी भी शामिल होंगे। मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री की योजनाओं से समीक्षा से पूर्व सोमवार को इन सभी प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों की बैठक हो रही है। जिसमें विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चा की जा रही है। केन्द्रीय मंत्री नायडू के साथ बैठक में प्रदेश के यूडीएच मंत्री व तमाम आला अधिकारी उपस्थित रहेंगे।