फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी उम्मीद, मोदी टीम में राजस्थान से एक भी कैबिनेट मंत्री नहीं

Sun, 03 Sep 2017 05:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह शेखावत, कृषि राज्य मंत्री - फोटो : ani
विज्ञापन
मोदी कैबिनेट में फेरबदल से पहले जो कयास लगाए जा रहे थे, वे सब धरे रह गए। एक और सांसद को मोदी टीम में शामिल होने का मौका तो मिला, लेकिन राजस्थान से कैबिनेट मंत्री बनने का सपना धरा रह गया। 
विज्ञापन


जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत कृषि राज्य मंत्री बनाया गया है। इसके बाद मोदी कैबिनेट में राजस्थान से कुल छह मंत्री है और ये सभी राज्य मंत्री है। इससे पहले राजस्थान से मोदी कैबिनेट में वैंकेया नायडू कैबिनेट मंत्री थे। उपराष्ट्रपति बनने से पहले उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। 

मोदी कैबिनेट के विस्तार की चर्चाओं के साथ राजस्थान से भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर या भूपेंद्र यादव में से किसी एक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की काफी चर्चा थी, लेकिन एनवक्त पर जोधपुर सांसद शेखावत का नाम आना चौकाने वाला था। 
विज्ञापन


चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी की भी उम्मीद टूटी। देर रात तक उनके भी कैबिनेट में शामिल होने की बात सामने आ रही थी और बताया जा रहा है कि इस संभावना के चलते वे दिल्ली भी रवाना हो गए थे। 
विज्ञापन

राज्यवर्द्धन सिंह का कद बढ़ा, लेकिन प्रमोशन नहीं मिला

राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़
अभी राजस्थान से 25 लोकसभा और 8 राज्यसभा सांसद है।  ताजा मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ का कद जरुर बढ़ा है। उन्हें खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल, नागौर से सीआर चौधरी, जोधपुर से पीपी चौधरी और राज्य सभा सांसद विजय बंसल में से किसी को भी विस्तार के प्रमोशन नहीं मिला। 

उधर, यूपीए राज में राजस्थान से चार चार कैबिनेट मंत्री हुआ करते थे। सीपी जोशी, शीशराम ओला, चंद्रेश कुमारी और आंनद शर्मा कैबिनेट मंत्री थे, तो वहीं भंवर जितेंद्र सिंह, लालचंद कटारिया, नमोनारायण मीणा राज्य मंत्री थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें