जयपुर मेट्रो में सिविल, मेकेनिकल व इलेक्ट्रोनिक्स में कनिष्ठ अभियंता पदों के लिए लिखित परीक्षा 10 जून को दोपहर 2 बजे से होगी।
जानकारी के अनुसार, मेट्रो में भर्ती परीक्षा के लिए जयपुर में ही केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र 31 मई को जारी किए जाएंगे, जो कि जेएमआरसी की रिक्रूटमेंट से संबंधित अधिकृत वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इससे पहले विभिन्न पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। यह परीक्षाओं का दूसरा चरण है।