फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा के एमबीएस अस्पताल में बिगड़ी व्यवस्थाएं, जानिए क्यों

Sat, 10 Jun 2017 05:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कर्मचारियों से समझाइश करते अस्पताल प्रशासन के अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोटा के एमबीएस अस्पताल में ठेकाकर्मियों को हटाने के विरोध में शनिवार को चार घंटे चली हड़ताल ने यहां की व्यवस्थाएं बिगाड़ दी। जिससे मरीज और उनके परिजनों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एमबीएस अस्पताल में नए ठेकेदार ने पहले से  काम कर रहे 40 ठेकाकर्मियों को हटा दिया। इसके विरोध में करीब 300 कर्मचारियों ने शनिवार को हड़ताल कर दी। हड़ताल से अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाएं बिगड़ गई। 

अस्पताल अधीक्षक डॉ.पी.के.तिवारी तथा अन्य अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाया, लेकिन वे नहीं मानें। बाद में अस्पताल प्रशासन ने नया ठेका रद्द कर दिया और पुराने ठेकेदार की ठेका अवधि तीन महीने और बढ़ा दी। तब जाकर कर्मचारी काम पर लौटे। इस दौरान करीब चार घंटे तक मरीज और उनके परिजन परेशान होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें