बीकानेर जिले के नोखड़ गांव में मंगवालर रात्रि को अचानक ही चीख—पुकार मच गई। जब बजरी से भरे ट्रक और टाटा 407 की आमने—सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि टाटा 407 में सवार सात महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। आठ जिंदगीयां लीलने वाले इस हादसे के बारें में अधिक जानकारी देते हुए सीओ नियाज मोहम्मद ने बताया कि हादसा करीब रात्रि नौ बजे हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि बजरी ट्रक चालक व खलासी दोनों ही दुर्घटना के बाद से फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।