जोधपुर के कुड़ी थाना इलाके के विवेक विहार में बुधवार को एक व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, इसके सिर पर पर चोट के निशान है, जिसे देख कर इस व्यक्ति की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया इस व्यक्ति की हत्या कर शव फेंकने की बात सामने आ रही है।
इस व्यक्ति का शव खून से लथपथ था। मृतक की शिनाख्त कुड़ी चार सेक्टर निवासी राजेश वर्मा के रुप में हुई है। राजेश यहां इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मृतक का शव एम्स मोर्चरी में रखवाया है।