मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राजस्थान में मानसून 15 जून तक आएगा। जबकि प्री—मानूसन जून के पहले सप्ताह से प्रभावी होगा। हालांकि विभाग का कहना है कि मानसून की सही स्थिति का आकलन तभी होगा जब मानसून केरला पहुंचेगा। गौरतलब है कि पिछले वर्ष राज्य में मानसून की स्थिति काफी अच्छी थी। इसलिए इस वर्ष भी कयास लगाए जा रहे है कि मानसून लोगों को खासकर किसानोंं को निराश नहीं करेगा। वहीं पिछले कुछ दिनों से मौसम की उठापटक का दौर बृहस्पतिवार को भी जा रहा। बृहस्पतिवार शाम को जयपुर में हुई हल्की बारिश ने लोगों को दिनभर की तपिश से राहत दिलाई। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर दो—तीन दिन से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। जिसके कारण लोगों को लू व तेज धूप से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में इसी प्रकार का बदलाव देखने को मिल सकता है।