फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'पद्मावती' को रिलीज होने दें, बूंदी राजघराने की सदस्या बोलीं

Sun, 12 Nov 2017 03:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मयूरी सिंह
विज्ञापन
एक तरफ जहां फिल्म पद्मावती को लेकर राजस्थान, गुजरात सहित अन्य कई जगहों पर विरोध के सुर मुखर हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजस्थान में पूर्व राजपरिवार की इस सदस्या ने फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


हम बात कर रहे हैं राजस्थान के बूंदी राजघराने से जुड़ी मयूरी सिंह की। मयूरी सिंह ने न्यूज एजेंसी को दिए बयान में कहा है कि हमें पहले फिल्म 'पद्मावती' को रिलीज होने देना चाहिए। अगर इसके बाद हमें कुछ आपत्तिजनक लगता है तो फिर हम इसका विरोध करेंगे। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के लिए कहा कि उन्होंने हमें आश्वस्त किया है कि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है।


उधर, मेवाड़ के पूर्व राजघराने से जुड़े और पद्मिनी के वंशज विश्वराज सिंह ने फिल्म को लेकर कहा है कि इसमें इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित सेंसर बोर्ड अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है। जिसमें फिल्म 'पद्मावती' को जारी सर्टिफिकेट को रोकने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये पहले ही कर चुके विरोध

मयूरी सिंह ने ये कहा
फिल्म 'पद्मावती' को लेकर राजस्थान के कई पूर्व राजपरिवार के सदस्य विरोध जता चुके हैं। इनमें सबसे प्रमुख जयपुर राजपरिवार की सदस्या और विधायक दीया कुमारी शामिल हैं। दीया कुमारी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि एक फिल्म के जरिए राजस्थान के गौरवपूर्ण इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकते। मुझे राजस्थान के इतिहास से किसी भी तरह की छेड़छा़ड़ बर्दाश्त नहीं है। मैं यहां के लोगों के बलिदान के साथ खिलवाड़ पसंद नहीं करूंगी।

इसके अलावा केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, शाहपुरा के राजपरिवार से जुड़े और विधानसभा उपाध्यक्ष के बेटे देवायुष सिंह, विधायक भवानी सिंह राजावत सहित अन्य कई लोग फिल्म को लेकर अपनी बात स्पष्ट कर चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें