फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Legends League Cricket 2022: इंडिया कैपिटल्स बनी चैंपियन, गंभीर आर्मी ने पठान की भीलवाड़ा किंग्स को दी मात

Thu, 06 Oct 2022 10:04 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 का फाइनल मुकाबला राजस्थान के जयपुर में स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में इंडिया कैपिटल्स ने भीलवाड़ा किंग्स को 104 रनों से पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
इंडिया कैपिटल्स बनी चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रास टेलर की बेहतरीन पारी की मदद से इंडिया कैपिटल्स ने जयपुर में भीलवाड़ा किंग्स को 104 रनों से शिकस्त देकर लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) की विजेता ट्राफी अपने नाम कर ली। इस मैच में गौतम गंभीर की कप्तानी इरफान पठान पर भारी पड़ी और वो खिताब जीतने में सफल रहे। टेलर ने इंडिया कैपिटल्स के लिए बेहतरीन पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


फाइनल मुकाबले की पहली पारी में रास टेलर ने इंडिया कैपिटल्स के लिए 41 गेंदों में 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और आठ छक्के जड़े। उनके अलावा मिशेल जानसन (62) और एश्ले नर्स (नाबाद 42) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं और उनकी मदद से इंडिया कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 211 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


इंडिया कैपिटल्स की शुरुआत काफी खराब रही थी। टीम के शुरुआत में ही चार विकेट सिर्फ 21 रन पर ही गिर गए थे। इसमें कप्तान गौतम गंभीर चार रन, ड्वेन स्मिथ तीन रन, हैमिल्टन मसकजदा एक रन, जबकि दिनेश रामदीन बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे। इसके बाद टेलर, जानसन और नर्स ने अपनी पारी से टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया।

लक्ष्य के जवाब में भीलवाड़ा किंग्स की टीम 18.2 ओवर में 107 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए शेन वाटसन (27) ही कुछ संघर्ष कर पाए। वाटसन के अलावा अन्य बल्लेबाज इंडिया कैपिटल्स के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से धराशाई हो गए। ओपनर बल्लेबाज वान विक ने पांच रन, पोर्टरफील्ड ने 12 रन, यूसुफ पठान ने छह रन और कप्तान इरफान पठान ने दो रन का योगदान दिया। इंडिया कैपिल्स के लिए पवन सुयाल, प्रवीण तांबे और पंकज सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें