फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यास लगी तो मासूम ने पानी समझकर गटका केरोसिन

Sun, 25 Jun 2017 07:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अजमेर के भिनाय थाना क्षेत्र के खटौलाखेड़ा गांव में रहने वाले चार साल के बच्चे ने पानी समझकर परिजनों की गैरमौजूदगी में केरोसिन गटक लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे भिनाय के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जेएलएन अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन


भिनाय के खटौलाखेड़ा निवासी महेन्द्र ने बताया कि उसके छोटे भाई का 4 साल का बेटा दिलकश घर पर अकेला था। सभी परिजन खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान दिलकश को प्यास लगी। उसने घर में रखी केरोसिन की बोतल को पानी समझकर पी लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह देख आस-पास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी और उसे राजकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जेएलएन अस्पताल भेज दिया। यहां दिलकश का इलाज चल रहा है लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दिलकश अपने पिता की इकलौत संतान बताई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें