फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्याण धणी की पदयात्रा मार्ग यूं रहा साफ और स्वच्छ

Sun, 30 Jul 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पदयात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कल्याण धणी की पदयात्रा का मार्ग साफ सुथरा रहे, इसके लिए नगर निगम की ओर से खास इंतजाम किए गए। इस व्यवस्था में सफाई कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की और श्रद्धालुओं की राह को साफ रखा। खुद महापौर अशोक लाहोटी ने भी उनके काम की प्रशंसा की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कल जयपुर में डिग्गी कल्याण जी की यात्रा के दौरान ऐतिहासिक व अविस्मरणीय क्षण देखे गए। यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सफाई कर्मियों ने कड़ा परिश्रम किया।

डिग्गी कल्याण जी की यात्रा में 5 से 7 लाख श्रद्धालु जयपुर से पैदल रवाना होते हैं। जिसमें साढ़े 3 हजार भंडारे इन श्रद्धालुओं के खान-पान व सेवा के लिए लगते हैं। इन भंडारों से लगभग 70 लाख से ज्यादा पत्तल, दोने, ग्लास और कप का उपयोग करके सड़क पर डाला गया था। यह यात्रा जयपुर नगर निगम की सीमा में 25 किलोमीटर तक चली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यात्रा के मार्ग में कचरे के लिए 1 हजार डस्टबिन रखे गए। यात्रा के मार्ग में 190 हूपर्स खड़े किए गए। अनाउंसमेंट की 10 गाड़ियां लगाईं गईं, जो लोगों को कचरा, कचरापात्र में डालने की अपील करती रहीं। कचरा परिवहन के लिए 40 ट्रैक्टर और डंपर लगाए गए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें