बॉलीवुड स्टार सलमान खान, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी आसाराम और भंवरी देवी सेक्स व ब्लैकमेल कांड के कारण राजस्थान की सूर्यनगरी जोधपुर पिछले करीब दो दशक से चर्चा में रही है। वहीं अब जोधपुर में एक और हाईप्रोफाइल केस शुरू होने जा रहा है।
यह केस कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कथित कंपनियों से सबंधित है। गौरतलब है कि हाल ही में राज्य सरकार की जांच की सिफारिश को मानते हुए सीबीआई ने बीकानेर जमीन घोटाले में एफआईआर दर्ज की हैं।