तेजाब हमले में घायल हुए लोग जिनका फलौदी के राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है
- फोटो : Amar Ujala
एक ज्वैलर और ग्राहकों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि ज्वैलर ने ग्राहकों पर तेजाब डाल कर झुलसा दिया।
ये घटना जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे की है जहां दीनदयाल थानवी मार्ग पर एक ज्वैलर का अपनी दुकान पर आए ग्राहकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आए ज्वैलर ने इन ग्राहकों पर तेजाब से हमला कर दिया।
इससे पांच ग्राहक बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए फलोदी कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसिड अटैक में घायल हुए दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। इन्हें इलाज के लिए जोधपुर रैफर किया गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान आसपास के लोग भी जमा हो गए और आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस ने तेजाब हमले में घायल हुए लोगों के पर्चा बयान के आधार पर ज्वैलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।