पेपर लीक का मास्टरमाइंड सुरेश ढाका
- फोटो : Social Media
दो रेसिडेंशियल प्लॉट को जोड़कर बनाई गई 5 मंजिला बिल्डिंग
कोचिंग इंस्टिट्यूट "अधिगम" की बिल्डिंग दो रेसिडेंशियल प्लाट संख्या- 32 और 33 को अवैध रूप से मिलाकर करीब 500 वर्गगज एरिया में बनी हुई हैं। दोनों बिल्डिंगों में 8 से 10 फीट और 20 से 37 फीट तक सेटबैक को कवर कर ज़ीरो सेटबैक पर निर्माण किया गया था। रोड पर बालकनी निकालकर बिल्डिंग बायलॉज का गंभीर उल्लंघन कर बेसमेंट और 5 मंजिला बड़ी अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग का निर्माण कर बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर अलग से कमर्शियल यूज़ और फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड फ्लोर पर "अधिगम" नाम का प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाया जा रहा था। जबकि पांचवी मंजिल पर पेंट हाउस का निर्माण किया हुआ पाया गया।
गोपालपुरा मेन रोड पर था अवैध अतिक्रमण
गोपालपुरा बायपास मुख्य रोड पर अवैध कॉमर्शियल बिल्डिंग होने, कॉलोनी में जाने वाली 30 फीट रोड के कार्नर पर बिल्डिंग होने, दूसरी फ्लोर से 3 फुट बालकनी निकालकर ऊपर तक कवर कर अवैध निर्माण पाए जाने और गोपालपुरा बाइपास मुख्य रोड की तरफ 5 फीट बालकानी निकालकर रोड़ सीमा में ऊपर तक अवैध निर्माण पाए जाने पर बुलडोजर चलाकर बिल्डिंग ध्वस्त की गई। बिल्डिंग में आगे की तरफ 14 ×19 फीट में अवैध क़ब्ज़ा-अतिक्रमण कर केबिननुमा अवैध निर्माण भी था।