जयपुर के पूर्व राजपरिवार सदस्य पद्मभान सिंह को नेशनल पोलो टीम का सदस्य चुना गया है। 18 वर्षीय पद्मनाभ वर्ल्ड कप में भारत के लिए खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे। गौरतलब है कि ग्यारहवां वर्ल्ड कप जोनल प्ले ईरान में 29 जून से लेकर 7 जुलाई के बीच खेला जाएगा। पद्मनाभ ने कुछ ही सालों में अपने बेहतरीन खेल से इस टीम में अपनी जगह बनाई है।
पद्मनाभ के अलावा इस टीम में रवि राठौड़, अभिमन्यु पाठक, अंगद कलान, सिद्धान्त शर्मा और प्रनव कपूर शामिल हैं। टीम जल्द ही कोचिंग प्रोग्राम के लिए रवाना होगी। गौरतलब है कि जयपुर के पूर्व महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय ने उस टीम का नेतृत्व किया था, जिसने फ्रांस में 1957 में वर्ल्ड कप जीता। अपने चयन को लेकर पद्मनाभ ने कहा कि अभी मैं खेल को सीखने में जुटा हूं। मैं पोलो को अपना बेस्ट देना चाहता हूं।