राजस्थान के टोंक जिले के उनियारा पुलिस थाना इलाके के गांव ढिकालिया के पास एक सड़क दुर्घटना में सीडीपीओ शिल्पी मीणा की मौत हो गई और उनके पति आरएएस अधिकारी संदीप कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते में हुए हादसे सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिल्पी के शव को मुर्दाघर में रखवाया और घायल पति संदीप कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
दुर्घटना की वजह
उनियारा थाना क्षेत्र के ढीकोलिया गांव के पास कार सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे लगे पोल से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद कार पलट कर सड़क किनारे गिर गई। शिल्पी मीणा की मौके पर ही मौत हो गई।
पिता से मिलने सवाई माधोपुर जा रही थीं शिल्पी
शिल्पी मीणा पति के साथ कार में सवार होकर होली पर अपने पिता से मिलने सवाई माधोपुर जा रही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश यह घटना घट गई।
शिल्पी मीणा जयपुर के आमेर में थीं सीडीपीओ
बता दें कि 35 वर्षीय शिल्पी मीणा जयपुर के आमेर में महिला एवं बाल विकास विभाग में सीडीपीओ पद पर कार्यरत थीं जबकि उनके पति संदीप कुमार समाज कल्याण विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।