क्या आपको पता है आप मिनिमम बैलेंस 50 रुपए रखकर भी बचत खाता खुलवा सकते हैं। इसके लिए बस केवल अपने नजदीकी डाकघर में जाना होगा।
जानकारी के अनुसार लोगों में बचत की आदत को बढ़ावा देने के लिए डाकघर ने यह पहल कर रखी है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को डाक सेवाओं से जोड़ना है और उनके द्वारा चलाई गई बचत योजनाओं का प्रचार—प्रसार करना भी है। डाक विभाग के अनुसार यहां बचत खाता 500 रुपए में भी खोला जाता है और पचास रुपए में भी, लेकिन बहुत कम लोगों को इसकी जानकारी है। ऐसे में लोगों का रुझान बैंकों की तरफ ही ज्यादा रहता है। यही नहीं, डाकघर में खुलने वाले इस 50 रुपए के खाते पर किसी प्रकार को कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लगाया जाता है। जयपुर में निदेशक डाक सेवाएं दुष्यंत मुद्गल ने बताया कि चेक बुक लेने वालों को 500 रुपए देकर ही खाता खुलवाना पड़ता है, लेकिन बिना चेक बुक के खाता पचास रुपए में ही खोला जाता है।