प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से 535 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है।
कोटा की कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने बीती देर रात नाकाबंदी के दौरान एक मिनी ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी ली गई तो सामने आया कि इसमें भारी मात्रा में अवैध देशी शराब की पेटियां भरी हुई हैं। थानाधिकारी श्रीचंद ने बताया कि हैड कांस्टेबल राधेश्याम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नांता के पास एक मिनी ट्रक अवैध शराब लेकर जा रहा है। इस पर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो इसमें शराब की पेटियां मिली। चालक भगवती प्रसाद शर्मा से शराब के बारें में पूछताछ की तो उसने बताया यह शराब भीलवाड़ा लेकर जा रहा है। पुलिस ने भीलवाड़ा के संजय नगर निवासी चालक भगवती प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है।