फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता दे रहे थे पहाड़ चढ़ने की ट्रेनिंग,सातवें माले से गिरी छात्रा

Mon, 24 Jul 2017 06:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
संतुलन बिगड़ने के कारण उंचाई से गिरती छात्रा अदिती सांघी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक निजी कॉलेज में माउंटेनियरिंग की ट्रेनिंग के दौरान कॉलेज की सातवें मंजिल से गिरी एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयपुर के मानसरोवर इलाके में स्थित आईसीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रहे माउंटेनियरिंग कैंप के दौरान कॉलेज की सातवीं मंजिल से गिरने के कारण अदिती सांघी नाम की एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद छात्रा को पास ही में स्थित मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया जहां उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि कॉलेज में माउंटेनियरिंग का कैंप आयोजित किया जा रहा था जिसमें खुद अदिती के पिता सुनील सांघी छात्राओं को ट्रेनिंग दे रहे थे। आज छात्राओं को माउंटेनियरिंग के दौरान काम में आने वाली चीज रोप क्लाइमबिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा था जिसमें छात्राओं को एक तार के सहारे स्किट करते हुए दूसरे किनारे जाना होता है।

इस ट्रेनिंग के दौरान अदिति का नंबर आया तो वो रस्सी पकड़ नहीं पाई और उसका हाथ छूट गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें अदिति का रस्सी से हाथ छूटते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद अदिती को सीधे ही पास ही स्थित मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया जहां उसने इलाज के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। अदिती जयपुर के बापू नगर की रहने वाली थी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पिता का है माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट

अदिती सांघी
अदिती के पिता सुनील सांघी जयपुर में माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट चलाते हैं और घटना के दौरान वो छात्राओं को रोप क्लाइंम्बिंग की ट्रेनिंग दे रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही अदिती के परिजन मेट्रो मास अस्पताल पहुंचे जहां उसकी मां अपनी बेटी की लाश देखने के बाद दो बार बेहोश होकर गिर पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही शिप्रा पथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस थाने में कॉलेज प्रशासन या किसी के खिलाफ कोई भी लापरवाही का मामला दर्ज नहीं किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें