फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव की नियुक्ति के साथ इन अधिकारियों के भी हुए तबादले

Fri, 30 Jun 2017 07:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान सचिवालय - फोटो : File
विज्ञापन
राजस्थान में आज प्रशासनिक फेरबदल हुआ। मुख्य सचिव पद पर वरिष्ठ आईएएस अशोक जैन की नियुक्ति के साथ 17 और अन्य आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए है। 
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, आईएएस राजहंस उपाध्याय को अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा विभाग एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव समन्वय स्कूल  एवं शिक्षा विभाग, देवेंद्र भूषण गुप्ता  को अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, आबकारी एवं कर विभाग, ओमप्रकाश सैनी को अध्यक्ष राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकारण, मुकेश कुमार शर्मा को अतिरिक्त मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवासन विभाग, अतिरिक्त मुख्य सचिव समन्वयक उर्जा, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग, खेमराज चौधरी को अतिरिक्त मुख्य राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण विभाग, जगदीश चंद मोहंती को अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा, जनजाति क्षेत्र विकास एवं समन्वयक कौशल, रोजगार एवं उद्यम, महिला एंव बाल विकास विभाग एवं अध्यक्ष राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, वी.श्रीनिवासन को अध्यक्ष राजस्थान कर बोर्ड, रजत मिश्रा को प्रमुख शासन सचिव जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग, आलोक को प्रमुख सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं अध्यक्ष राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम, रोहित कुमार सचिव ग्रामीण विकास विभाग एवं स्टेट मिशन निदेशक, आजीविका परियोजनाएं एवं स्वयं सहायता समूह, जयपुर एवं सचिव एवं आयुक्त ईजीएस, टी.रविकांत को सचिव श्रम, रोजगार, कौशल एवं उद्यमिता, कारखाना एवं बॉयलर निरीक्षण एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं—ईएसआई विभाग, मनीष चौहान को सचिव गृह विभाग, अशफाक हुसैन को विशिष्ठ शासन सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, मोहम्मद हनीफ को आयुक्त विभागीय जांच, भंवरलाल मेहरा को निदेशक राज्य बीमा एवं प्रावधायी विभाग, आनंदी को निदेशक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, अंकित कुमार सिंह को उपखंड अधिकारी अजमेर के पद पर लगाया है। वी.श्रीनिवास को अध्यक्ष, राजस्व मंडल के पद अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें