फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक जैन बने राजस्थान के नए मुख्य सचिव

Fri, 30 Jun 2017 10:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के नए मुख्य सचिव अशोक जैन पदभार ग्रहण करते हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अशोक जैन राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद देर शाम अशोक जैन ने सचिवालय स्थित मुख्य सचिव कार्यालय में ओ.पी.मीना से मुख्य सचिव पद का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले राजस्थान आई.ए.एस. आफिसर्स एसोसिएशन की ओर से सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ओ.पी.मीना को उनकी सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव सहित बड़ी संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मौजूद थे।

आईएएस अशोक जैन अभी सामाजिक न्याय आधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव है। शुक्रवार देर शाम वे सीएम वसुंधरा राजे से मिले और उसके बाद उन्हें राजस्थान में नौकरशाही की कमान सौंपने का निर्णय लिया। जैन 1981 के बैच के अधिकारी है और वे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण विभागों का काम देख चुके है। जैन पिछली बार भी मुख्य सचिव पद के प्रबल दावेदार थे, तब ओपी मीणा को सीएस बनाने का फैसला हुआ था।ओपी मीणा शुक्रवार को रिटायर हो रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पद के लिए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दौड़ में शामिल थें। एचसीएम रीपा की एसीएस गुरजौत कौर, वन, पर्यावरण और पर्यटन के एसीएस एनसी गोयल, तथा एसीएस इंफ्रास्ट्रक्चर डी.बी. गुप्ता का नाम इस पद के लिए चल रहा था। हालांकि 1980 बैच के आईएएस अशोक शेखर इन सबमें वरिष्ठ है। इस बार भी वरिष्ठता लांघकर जैन को सीएस बनाया है। जैन को यदि एक्सटेंशन नहीं मिलता है तो वे जनवरी 2018 तक इस पद पर रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें