फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल प्रहरियों से बोलीं विधायक, BJP के राज में सभी परेशान

Sun, 09 Jul 2017 01:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अनशल स्थल पर पहुंची विधायक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश में पिछले कई दिनों से की जा रही भूख हड़ताल आज भी जारी रही। अनशल स्थल पर पहुंची विधायक बोली कि भाजपा के राज में सभी लोग परेशान हैं।  
विज्ञापन


वेतन विसंगति की मांग को लेकर अलवर केंद्रीय कारागार के गेट पर अनशन पर बैठे जेल प्रहरियों से आज मुलाकात करने बानसूर विधायक शकुंतला रावत पहुंची। जहां अनशन कर रहे जेल प्रहरियों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। विधायक शकुंतला रावत ने कहा कि भाजपा शासन काल में सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। प्रदेश में महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद अभी तक लोगों को कोई लाभ नहीं मिला। विधायक ने कहा कि जेल प्रहरियों की मांगें जायज हैं, इसलिए सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। विधायक शकुंतला रावत ने कहा कि जेल प्रहरियों की मांगों को लेकर वह मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से मिलेंगी। यदि फिर भी इनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो विधानसभा सत्र के दौरान जेल प्रहरियों की मांगों को जोर-शोर से उठाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें