फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आॅनर किलिंग: न हाथ पैर छोड़े न प्राइवेट पार्ट, फिर कर दिया आग के हवाले

Fri, 29 Sep 2017 04:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शवों की जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
खेतों में आज सुबह युवक-युवती के जले हुए शव मिलने के बाद एक के बाद एक दर्दनाक खुलासे हो रहे हैं। पुलिस इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन



राजस्थान के अलवर के रामगढ़ स्थित चंडीगढ़ अहीर गांव में आज तड़के हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। प्रथमदृष्टया आॅनर किलिंग जैसे दिखाई दे रहे इस केस में पुलिस को पायजेब के रूप में एकमात्र सबूत हाथ लगा है, जिस पर किसी स्वाति का नाम लिखा हुआ है। पुलिस ने पायजेब को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

वहीं पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक-युवती को जलाने से पहले हत्यारों ने उनके अंगों को काटा है, क्योकि मौके पर पुलिस को कटे हुए प्राइवेट पार्ट्स समेत कुछ कटे हुए अंग भी मिले हैं। पुलिस को दोनों की डेड बॉडी पर गहरे चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन

पहले दोनों को रस्सी से बांधा, फिर हत्या कर काटे अंग

शवो की जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : Amar Ujala
हालांकि दोनों के शव इतनी बुरी तरह से झुलस चुके हैं कि उनकी शिनाख्तगी हो पाना मुश्किल है। इधर, इस हैवानियत से भरी हत्या की घटना से स्थानीय लोगों में डर और रोष दोनों देखने को मिल रहे हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले हत्यारों ने युवक-युवती को रस्सी से बांध रखा था और हत्या के बाद उनके अंगों को काटा गया। क्योंकि घटनास्थल पर युवती की रस्सी से बंधी जलती हुई लाश मिली, जिसका एक पैर अलग से कटा हुआ मिला है। इधर युवक का भी एक हाथ काटा गया, जो जले शव के पास मिला।


इस विभत्स कर देने वाले नजारे को देखने के बाद ग्रामीणों में खौफ बना हुआ है। बताया गया है कि जिन लोगों ने भी इन शवों को देखा वो बुरी तरह से सहम गया।
विज्ञापन

पुलिस अब एेसे बढ़ाएगी अपनी जांच को आगे

मौके की एक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
सुबह इस हत्याकांड की खबर मिलते ही पुलिस ने डॉग स्क्वाड की टीम के साथ फॉरेन्सिक टीम को भी मौके पर बुलाया और मामले में साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। लेकिन कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा।

गांव के ही एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने सबसे पहले आज सवेरे करीब 3 से 4 बजे के करीब एक काले रंग की कार को गांव की ओर आते देखा था, जिसके करीब आधा घंटे बाद कार फिर से लौट गई और पास ही के खेतों से धुआं उठता दिखाई दिया।

अब पुलिस पिछले दिनों दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट्स के आधार पर पता लगाने में जुटी है कि आखिर ये दोनों शव किसके हैं। वहीं पुलिस को ये सूचना भी मिली है कि ठीक वैसे ही काले रंग की कार को भरतपुर में भी देखा गया है, जिसके बाद भरतपुर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें