फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्रा से गैंगरेप, पुलिस पर मामला दबाने का आरोप

Thu, 06 Jul 2017 06:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
वह हर रोज की तरह ही स्कूल जा रही थी। उसे क्या पता था कि आज उसके साथ ऐसी घटना  हो जाएगी जो उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगी।
विज्ञापन


मामला गैंगरेप का है जो मानवता को शर्मशार कर देता है। जानकारी के अनुसार, बूंदी की एक छात्रा रोजाना की तरह आज भी स्कूल से वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवक उसे उठाकर सुनसान जगह पर ले गए। जहां करीब आधा दर्जन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घिनौनी हरकत के कुछ देर बाद जैसे ही छात्रा ने होश संभाले, वह रोती हुई बुरी हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर बौखलाए परिजन उसे तुरंत पास ही स्थित महिला थाने में लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें अस्पताल में जाने की कहकर टालमटोल कर दी।
विज्ञापन


हालांकि बाद में जब पीड़िता को जिला अस्पताल ले जाया गया तो पुलिस ने वहां पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उधर, परिजनों ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। अभी पुलिस मामले की जांच कर आरोपितों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें