फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया लुप्त होता गोड़ावण

Sat, 13 May 2017 12:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया विलुप्त होता राज्य पक्षी गोड़ावण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जैसलमेर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक गोड़ावण (ग्रेट इंडियन बस्टर्ड) की मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह घटना जैसलमेर स्थित डेजर्ट नेशनल पार्क के पास स्थित कनोई गांव में हुई है। यहां हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, दो दिन पहले उड़ान भरते समय ये नर गोड़ावण इसकी चपेट में आ गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम इसे ले गई।  
विज्ञापन


गोड़ावण राज्यपक्षी है और वर्तमान में इनकी संख्या 100 के आसपास है। ये अत्यंत संकटाग्रस्त प्रजाति के पक्षियों की सूची में शामिल है। इस गोड़ावण की मौत से पक्षीप्रेमी आहत है। इस प्रजाति के सरंक्षण के लिए यहां विभिन्न कार्यक्रम चल रहे हैं। ऐसे में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गोड़ावण की मौत होना यहां इनकी सुरक्षा को लेकर चल रहे कार्यक्रमों पर भी सवाल खड़े करता है। यहां हाईटेंशन लाइन को भूमिगत करने की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे है लेकिन, प्रशासन इसे अनदेखी कर रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें