फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार छह आईपीएस अधिकारियों को बैठाएगी घर, देगी अनिवार्य सेवानिवृति!

Tue, 28 Nov 2017 12:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
खराब परफॉर्मेंस और ढीले रवैये रखने वाले अधिकारियों को सरकार ने अनिवार्य सेवानिवृति देने की तैयारी कर ली है। इसे लेकर करीब 22 आईपीएस अधिकारियों के नाम पर चर्चा हुई, जिसमें से छह अधिकारियों को बाहर निकालने की तैयारी करीब करीब हो चुकी है। उन्हें किसी भी समय अनिवार्य सेवानिवृति दी जा सकती है।
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान में मौजूद नौकरशाही के ढीले रवैये के चलते सरकार की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए आज सचिवालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीजीपी, डीओपी सेकेटरी, चीफ सेकेटरी मौजूद थे।

बैठक में ऐसे 22 आईपीएस अफसरों के नाम पर चर्चा हुई, जिन्हें इस कैटेगिरी में रखा गया था। उनके नाम पर चर्चा के बाद ऐसे छह नाम तय किए गए हैं, जिन्हें अनिवार्य सेवानिवृति दे दी जाएगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि प्रशासनिक मशीनरी को दुरुस्त कहने के लिए मौजूदा ब्यूरोकेसी को चुस्त दुरुस्त रखने की कवायद है. जिससे सरकार की सारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से हो, साथ ही योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच सके। इसके लिए जो इस प्लानिंग में फिट नहीं बैठते, उन अधिकारियों को सेवानिवृति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें