फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने प्रेमी को घर बुलाकर ऐसा किया, जानकर रह जाएंगे दंग

Sun, 09 Apr 2017 02:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोधपुर के मंडोर इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऐसा किया कि उसकी आंखों की रोशनी चली गई। प्रेमिका की अपने प्रेमी से करीब 15 साल पुरानी दोस्ती थी।
विज्ञापन


मंडोर थाना पुलिस के अनुसार रावटी सूरसागर के रहने वाले राकेश मेघवाल की मगजी घाटी निवासी मूलीदेवी से पिछले 15 साल से दोस्ती थी। पिछले 5 अप्रेल को मूलीदेवी ने राकेश को अपने घर बुलाया और उससे रुपए मांगे। रुपए नहीं देने से नाराज हुई मूलीदेवी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके हाथपैर बांधकर मारपीट की।

यही नहीं, इन्होंने राकेश की आंखों में और मुंह पर ज्वलनशील केमिकल डाल उसे तन्हा पीर रोड दरगाह के पास पटक दिया। अगले दिन उसे सुबह एक व्यक्ति ने यहां पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जांच में राकेश के घरवालों का पता करके पुलिस ने उन्हें सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका जले हुए मुंह और आंखों का इलाज चल रहा है। इस सम्बंध में राकेश की पत्नी तारादेवी ने मूलीदेवी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें