फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: गहलोत बोले- राहुल ने ऐसा क्या कहा जो वे माफी मांगें, उनसे ज्यादा देशभक्त कोई नहीं

Mon, 13 Mar 2023 10:13 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई है। इस वजह से ध्यान भटकाने के लिए यह सब कर रही है। आखिर राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा जिसके लिए माफी मांगें, क्या कहा जो देश के विरोध में है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने PCC के दफ्तर के बाहर मीडिया से बात की। इस दौरान सीएम ने कहा कि राहुल गांधी की 3,500 किलोमीटर की पैदल यात्रा को देश वासियों का सहयोग और समर्थन मिला, उससे भाजपा के लोग घबरा गए हैं। पहले था कि यह चल नहीं पाएगा, लेकिन 3,500 किलोमीटर की यात्रा पूरी हुई और कश्मीर में लाल चौक पर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि देश की आम जन को पता चला कि राहुल गांधी का व्यक्तित्व कैसा है। राहुल गांधी की दलित, पिछड़ों, और बेसहारा को लेकर क्या सोच है।

विज्ञापन


'राहुल की छवि खराब करने में भाजपा ने लाखों रुपये खर्च किए'
सीएम गहलोत ने कहा कि जब आम जनता का जुड़ाव राहुल गांधी से बढ़ा तो जो इन्होंने लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए थे राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए, वह बेकार हो गए। अब राहुल गांधी ने इंग्लैंड में जाकर जो भी कहा है उसमें क्या गलत कहा है। वह वही कह रहे हैं जो यहां कहा था। राहुल गांधी ने महंगाई, बेरोजगारी, हिंसा और लोकतंत्र के खतरे की बात कही जो यहां भी कह रहे थे, फिर गलत क्या कहा है?

'जनता सब जान चुकी है'
सोमवार को रक्षा मंत्री ने सदन में कहा कि राहुल गांधी माफी मांगें। इस पर गहलोत बोले कि क्यों माफी मांगें, राहुल गांधी इन सबसे ज्यादा देश भक्त हैं और कुछ भी गलत नहीं कहा जिसके लिए माफी मांगें। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास आज पैसे की कोई कमी नहीं है। इसलिए यह कांग्रेस और राहुल गांधी की छवि ही खराब करने में लगे रहते हैं, जनता सब जान चुकी है।
विज्ञापन


'भाजपा महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा क्यों नहीं करती'
गहलोत ने कहा कि आज राजस्थान में जो योजनाएं हैं, पूरे देश में कहीं नहीं हैं। क्यों? आप उनपर चर्चा क्यों नहीं करते हैं? देश में महंगाई, बेरोजगारी है उसपर चर्चा क्यों नहीं करते। इनको सिर्फ कांग्रेस और राहुल की छवि खराब करनी है क्योंकि जनता का जो अपार समर्थन मिला भारत जोड़ों यात्रा को, उससे यह लोग घबराए हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें