फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में चार की मौत, लापरवाही बनी जानलेवा

Sat, 19 Aug 2017 01:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त जीप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अल सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और जीप की आमने सामने की भिड़ंत में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे के पास पिंजरापोल गौशाला पर हुआ जहां शनिवार अल सुबह एक ट्रक व जीप की आमने-सामने की भिड़ंत में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सूचना के बाद फतेहपुर थानाधिकारी महावीर सिंह राठौड़ मय जाप्‍ता मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्‍पताल मे भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जीप में सवार होकर मोबाइल टावर लगाने का काम करने वाले मजदूर चूरू जा रहे थे। गोशाला के पास अचानक फतेहपुर के पास ट्रक से जीप की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर  इतनी जबरदस्‍त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गए।

हादसे में ट्रक ड्राइवर हरियाणा के फतेहबाद निवासी जगदीश और जीप चालक श्रीमाधोपुर के तिवाडी की ढाणी निवासी जयराम और जीप में सवार मथुरा निवासी प्रवीण और नदबई निवासी महेश की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पहले तो फतेहपुर शेखावाटी के धानुका अस्पताल ले जाया गया जहां से सभी पांच घायलों को सीकर के कल्याण अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जहां से एक घायल की हालत नाजुक होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया है और बाकी चार घायलों का सीकर के कल्याण अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मृतकों के शवों को फतेहपुर शेखवाटी के धानुका अस्‍पताल की मोर्चरी में रखवाया है ।पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। उनके आने के बाद पोस्तामार्टम की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें