उद्घाटन करते हुए महापौर लाहोटी
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर शहर से देश व प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से एयरकनेक्टिविटी अब और बेहतर होगी। इसमें छोटे शहर भी शामिल हैं। चार शहरों के लिए नई फ्लाइट्स की शुरुआत रविवार को की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ और महापौर अशोक लाहोटी ने रविवार को जयपुर एयरपोर्ट पर जेट एयरवेज की 4 नई फ्लाइट्स का शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि जेट एयरवेज ने जयपुर से उदयपुर, दिल्ली, इंदौर और लखनऊ के लिए फ्लाइट सेवा शुरू की है।