कोतवाली थाना इलाके में शनिवार को मानव तस्करी विरोध यूनिट ने कार्रवाई करते हुए चार बाल मजूदरों को मुक्त करवाया है। इन बच्चों से चूड़ी बनाने का काम करवाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।
जानकारी के मुताबिक सूचना मिली थी कि नींदड़रावजी के रास्ते में मकान नम्बर 4006 में मासूमों से काम करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सूचना को पुख्ता करके मानव तस्करी यूनिट नवरंग सिंह के नेतृत्व पर मौके पर पहुंची। वहां चार बच्चे काम करते मिले। यहां बिहार का रहने वाला युवक मुस्तफा इन बच्चों से काम करवा रहा था। मुस्तफा इन बच्चों को बिहार से इनकी इच्छा के विरुद्ध लेकर आया था। मुस्तफा इन बच्चों को बंदी बनाकर चूड़ी का कारखाना चलवा रहा था। पुलिस ने मुस्तफा को पकड़ लिया है। माना जा रहा है कि इन बच्चों को गांवों से खरीदकर लाया गया था और जयपुर में काम करवाया जा रहा था।