फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का मजाक उड़ाने वाले कृषि मंत्री इस्तीफा दें:धारीवाल

Mon, 05 Jun 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
शांति धारीवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लहसुन की खेती करने वाले किसानों पर विवादास्पद बयान देने वाले राज्य के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने निशाना साधा है। पूर्व मंत्री धारीवाल ने कहा कि हाड़ौती प्रदेश का लहसुन उत्पादन में अग्रणी क्षेत्र है लेकिन बीजेपी सरकार में न सिर्फ किसानों की बेकद्री हो रही है बल्कि किसानों की खून पसीने की कमाई और उनकी फसलों को भी यह सरकार बर्बाद कर रही है।
विज्ञापन


ऐसे में राज्य के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी किसानों की बर्बादी का मजाक उड़ाते हुए यह कह रहे हैं कि लहसुन की बुआई के लिए हमने किसानों को नहीं कहा। ऐसा बेतूका बयान देने वालें कृषि मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। पूर्व मंत्री धारीवाल ने बयान जारी कर सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि लहसुन की बंपर आवक होने के बावजूद किसानों को लहसुन की मंडियों में मिल रहे कम दामों के चलते इधर उधर रखना पड़ रहा है और कई किसानों की तो लहसुन की बेहतरीन फसल खराब भी होने लगी है। पूर्व मंत्री ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार एक ओर तो एग्रोटेक मीट जैसे आयोजन करके करोड़ों रुपए बर्बाद कर रही है, वहीं किसानों को लहसुन के वाजिब समर्थन मूल्य के लिए किसान तरस रहा है। 

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार के वक्त किसानों को गेहूं , सरसों सहित अन्य फसलों पर उचित समर्थन मूल्य के साथ बोनस भी दिया जाता था लेकिन इस सरकार ने किसानों को बोनस तो दूर उचित समर्थन मूल्य के लिए भी तरसा दिया है। पूर्व मंत्री ने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए किसानों के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें