फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बेचकर लौट रहे किसानों पर भरतपुर में फायरिंग

Fri, 23 Jun 2017 08:34 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
राजस्थान के भरतपुर जिले में बीती रात्रि तीन किसानों पर बदमाशों ने फायरिंग कर 88 हजार रुपए लूट लिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना भरतपुर के रुपवास की है। फायरिंग के दौरान एक किसान गंभीर रुप से घायल हो गया है। जिसे अस्तपताल में भर्ती कराया गया हैं। तीनों किसानों की अभी तक पहचान पुख्ता नहीं हो सकी है।  पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी हैं। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। गौरतलब है कि भरतपुर में लूट की वारदात होना अब आम बात हो गई। भरतपुर का बढ़ता क्राइम ग्राफ आम लोगों में भय पैदा कर रहा है और पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। भरतपुर की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण भी यहां क्राइम पर लगाम लगाना मुश्किल भरा कार्य है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें