फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले में यहां से भी जुड़े हैं तार, देर रात तक जारी रही कार्रवाई

Fri, 16 Feb 2018 09:05 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
nirav modi
विज्ञापन
डायमंड किंग के नाम से मशहूर नीरव मोदी और मेहूल चौकसी पर देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले का आरोप है। इसी क्रम में ईडी देशभर में इन दोनों कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम ने जयपुर में भी नीरव मोदी व मेहुल चौकसी के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने गीतांजली जैम्स की तीन फैक्ट्रीयों पर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार जयपुर के सीतापुरा में दो व सेज में स्थित एक फैक्ट्री पर कार्रवाई हुई है। ईडी के अधिकारी यहां रिकॉर्ड व सम्पति की जांच कर रहे है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जारी है कार्रवाई

pnb
गौरतलब है कि गीतांजली ज्वलैर्स के 220 शहरों मे निर्माण ईकाईयों के साथ शोरुम भी है। इस कंपनी के प्रमोटर मेहुल चौकसी भी है। पंजाब नेशनल बैंक के साथ किए गए घोटाले को लेकर देश भर में इन दोनों कारोबारियों व उनके रिश्तेदारों  के ठिकाने पर ईडी व सीबीआई छापेमारी कर रही है। ईडी ने अब तक की गई कार्रवाई में नीरव मोदी की करीब 5100 करोड़ रुपए की संपत्ति को संपत्ति को जब्त किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें