फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर डायन की अफवाह का शिकार हुई वृद्धा, पड़ोसियों ने किया यह हाल...

Mon, 25 Sep 2017 10:25 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
कभी महिलाओं की चोटी कटने की अफवाह तो कभी घर की बुजुर्ग महिलाओं को डायन बताकार उन पर अत्याचार। अंधविश्वास की यह बातें समाज को जकड़े हुए है।
विज्ञापन



नयी घटना उदयपुर जिले की जहां एक वृद्धा चंपा देवी को पड़ोसियों ने इसलिए पीट-पीटकर मार डाला क्योंकि एक भोपे (बाबा) ने कहा था कि उस पर डायन का साया है। दरअसल मामला उदयपुर के नजदीक एक गांव का है। जहां के निवासी गोविंद का बेटा कई दिनों से बीमार था। वह बेटे का इलाज कराने के लिए शंकरलाल मीणा नाम के भोपे के पास गया।

भोपे ने कहा कि उनके घर के पास में रहने वाली महिला चंपा देवी पर डायन का साया है, जिसका असर गोविंद के बेटे पर हुआ है।
विज्ञापन

लगातार सामने आ रहे हैं मामले

फाइल फोटो।
इसके बाद रविवार को जब चंपा देवी अपने खेत पर काम कर रही थी, तब ये भोपे के साथ मिलकर कुछ लोगों ने पीड़िता का अपहरण कर लिया। इसके बाद अंधविश्वास से​ ​घिरे ये लोग 70 वर्षीय चंपा देवी को तब तक मारते रहे, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।


घटना की जानकारी मिलने ​के बाद पीड़िता के बेटे ने इन लोगों के ​खिलाफ मामला दर्ज कराया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी उदयपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा व अजमेर में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें