बारिश के दिनों में खराब खाना जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में। यहां के मलवासा गांव में बीती रात्रि को फूड प्वॉजनिंग के कारण एक ही परिवार के आठ लोग बीमार हो गए।
जिनमें एक व्यक्ति की मौत गांव में ही हो गई। जबकि दो अन्य की मौत आज सुबह महात्मा गांधी अस्पताल में ईलाज के दौरान हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही चिकित्सा विभााग की एक टीम मलावासा गांव के लिए भेजी गई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात्रि को गांव के एक परिवार के आठ सदस्यों ने पकौड़ी खायी थी। जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ गई। फूड प्वॉइजनिंग के कारण इनमें से सास, बहू और बेटी की मौत हो गई।