महज 23 साल की उम्र में सब कुछ छोड़छाड़ कर डाकू बनने वाला 63 वर्षीय शख्स 40 साल बाद पुलिस के हाथ लगा है। 1970 से आज तक पुलिस खुंखार डाकू को नहीं ढूंढ पाई थी और आज 40 साल के बाद आखिरकार डाकू नारायण सिंह पुलिस के हाथ लग ही गया।
राजस्थान के भरतपुर जिले के कुम्हेर कस्बे से पुलिस ने खूंखार डाकू नारायण सिंह को गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि नारायण सिंह 23 साल की उम्र में हाथों में बंदूक थाम ली थी और डकैतों की गैंग में शामिल हो गया था। राजस्थान पुलिस को 1970 से ही नारायण की तलाश थी ऐसे में करीब 3 दशकों बाद 63 वर्षीय नारायण पुलिस के हाथ लग पाया।