फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंकसिटी में लगा कर्फ्यू, शहर में इंटरनेट बंद, स्कूलों में छुट्टी

Sat, 09 Sep 2017 08:35 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मी
विज्ञापन
पुलिस व बाइक सवार दपंति के बीच हुए मामूली विवाद के बाद बीती रात्रि को जयपुर शहर का पुराना क्षेत्र जल उठा।
विज्ञापन



पत्थरबाजी और आगजनी का ऐसा तांडव हुआ कि इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई पुलिसवालों सहित 15 लोग घायल गंभीर घायल हो गए।


शहर के रामगंज थाना क्षेत्र में उपजे इस विवाद के कारण रात्रि दो बजे शहर के चार थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया।


यहीं नही जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल के आदेश पर शहर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है।


साथ ही प्रभावित थाना क्षेत्रों में आज स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान भी बंद करने के आदेश जारी किए गए है।
Trending Videos

अफवाहों पर ध्यान नहीं दें

घटनास्थल
वहीं पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों में ध्यान नहीं दे।

गौरतलब है शुक्रवार रात्रि करीब आठ बजे रामगंज थाना क्षेत्र में पुलिस वाले सड़कों पर खड़े अवैध वाहनों को हटाने का प्रयास कर रहें थे।


इस दौरान घाटगेट निवासी साजिद अपनी पत्नी व बेटी के साथ वहां से बाइक से निकल रहें थे।


तभी वाहन हटा रहें एक कांस्टेबल का डंडा गलती से उन्हें लगा और साजिद बाइक से गिर गए।

 
विज्ञापन

पुलिस कर रही है गश्त

फाइल फोटो।
उन्हें व उनकी पत्नी और बेटी को मामूली चोट भी लगी। इसी के बाद पुलिस से उनका विवाद हो गया। मामला रामगंज थाने तक जा पहुंचा।


घटना की जानकारी मिलने के बाद एक समुदाय विशेष की भीड़ थाने के बाहर जमा होने लगी। कुछ ही देर में थाने को ​घर लिया गया व पथराव शुरु हो गया।


उपद्रवियों ने थाने में घुसने का भी प्रयास किया।


यहीं नहीं उन्होंने नजदीक स्थित एक पावर हाउस ​फूंक दिया वह थाने के बाहर खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने भीड़ को काबू करने लिए आंसू गैस का उपयोग किया व रबड़ की गोलियां चलाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें