फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली थी महिला, दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या

Fri, 01 Sep 2017 08:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
घर में अकेली मौजूद एक महिला की अज्ञात बदमाश ने दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात का पता चलने पर इलाके में सनसनी मच गई।
विज्ञापन


हत्या की यह वारदात राजस्थान के अजमेर जिले में हुई। आज दोपहर को सिविल लाइंस थाना इलाके में यूनिर्वसिटी चौराहे के पास जय हनुमान कॉलोनी में एक मकान में रहने वाली महिला कला पाठक की हत्या की सूचना मिली थी।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया वारदात के वक्त हत्या की शिकार कला पाठक घर पर अकेली थी। उनके पति मनोहर पाठक एमडीएस यूनिवर्सिटी में कार्यरत है। वह रोजाना की तरह यूनिवर्सिटी में सुबह ड्यूटी पर चले गए। इसके बाद अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर कला देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद
विज्ञापन

 
विज्ञापन

जानिए क्यों, हत्या में किसी परिचित का हाथ होने का अंदेशा

murder
कोई परिचित मनोहर पाठक के घर पहुंचा तब दरवाजा खुला मिला। भीतर कमरे में कला पाठक लहूलुहान हालत में लाश पड़ी थी। तब हत्या की खबर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस का मानना है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ हो सकता है। जो यह जानता है कि दिन में रोजाना कला देवी घर में अकेली रहती है।

इसके अलावा परिचित होने से वह आसानी से घर में घुसा होगा या फिर कोई सेल्समेन बनकर वारदात की होगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें