फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार को कुचलकर पलटी मिनीबस, कई यात्री घायल

Mon, 04 Sep 2017 07:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साइकिल सवार एक व्यक्ति को कुचलने के बाद अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार बस पलटी खा गई। इससे साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, बस में सवार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गई।
विज्ञापन


यह मामला है जयपुर जिले के आमेर का। जहां जयपुर-दिल्ली बाईपास रोड पर जयपुर गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी के सामने तेज रफ्तार मिनी बस गुज़र रही थी। इसी दौरान साइकिल सवार एक व्यक्ति अचानक रोड पर आ गया। यह देखकर बस के ड्राइवर ने उसे बचाने की कोशिश में ब्रेक लगाए, लेकिन तेज रफ्तार बस ने अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को चपेट में ले लिया और फिर पलट गई। 

हादसे में पीली की तलाई, आमेर निवासी साइकिल सवार हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोगों ने मदद कर बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। तब तक एंबुलेंस और आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिनकी मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें