भरतपुर जिले के पुलिस थाना सीकरी ने दो-दो हजार रुपये के दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक भरतपुर अनिल कुमार टांक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सत्तार और अज्जू उर्फ अजरूद्दीन मेव है। दोनों रायपुर सुकेती थाना सीकरी भरतपुर के रहने वाले है। ये करीब ढाई साल से फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी पर एसपी भरतपुर द्वारा दो-दो हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था।
एसपी टांक के निर्देशन में जिले में ईनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत सीकरी थानाप्रभारी केसर सिंह ने यह कार्रवाई की और आरोपी सत्तार व अज्जू उर्फ अजरूद्दीन को गांव गुलपाड़ा से शनिवार को गिरफ्तार किया।
एसपी ने बताया कि गांव बड़का थाना सीकरी निवासी जैनू मेव ने गांव रायपुर, सीकरी निवासी मुफीद उर्फ मफ्फी निवासी 13-14 जनों के विरूद्ध परिवादी व परिजनों के साथ घर में घुसकर मारपीट कर पथराव करने व जानलेवा हमला करने का मुकदमा 23 नवम्बर, 2014 को दर्ज करवाया था। तब से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।