फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते पकड़ा गया था ट्रेनी आरपीएस, हाईकोर्ट से मिली जमानत

Wed, 29 Nov 2017 09:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने घरेलू हिंसा के मुकदमे से बाहर निकालने के बदले रिश्वत लेने के मामले में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे ट्रेनी आरपीएस महावीर प्रसाद चोटिया को जमानत पर रिहा कर दिया है। न्यायाधीश पंकज भंडारी की एकलपीठ ने यह आदेश चोटिया की ओर से दायर जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए दिए। 
विज्ञापन


याचिका में अधिवक्ता विपिन शर्मा ने अदालत को बताया कि परिवादी रामेश्वर प्रसाद कांडा की रिपोर्ट पर एसीबी ने गत सितंबर माह में याचिकाकर्ता को एक लाख दस हजार रुपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। जबकि मोबाइल ट्रांस्क्रिप्ट से स्पष्ट है कि यह राशि उसने पीडिता को देने के लिए ली थी।

 
Trending Videos
विज्ञापन

इस मामले में ली थी जज के गनमैन से रिश्वत

bribe - फोटो : Demo pic
पीडि़ता ने ही उसे मामला निपटाने को कहा था। एसीबी की ओर से ट्रेप करने के तुरंत बाद याचिकाकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी टीम को भी दी थी। याचिका में यह भी कहा गया कि प्रकरण में आरोप पत्र भी पेश हो चुका है। ऐसे में अब उसे जमानत पर रिहा किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि याचिकाकर्ता के भतीजे के खिलाफ उसकी पत्नी ने घरेलु हिंसा का मामला दर्ज कराया था।

परिवादी ने एसीबी में रिपोर्ट दी थी कि मामले में परिवादी का नाम बाहर निकालने के लिए गोविन्दगढ़ थाने के आरपीएस महावीर प्रसाद रिश्वत मांग रहे हैं। इस पर एसीबी ने याचिकाकर्ता को एक लाख दस हजार रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें