फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के साथ चली गई बेटी, परिजनों का हुआ ये हाल

Thu, 27 Apr 2017 07:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
sdf - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
बस्सी इलाके में रहने वाली 18 वर्षीय एक युवती गुरुवार को पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय बच्ची के साथ बिना बताए घर से चली गई। काफी देर तक दोनों बच्चियां घर पर नजर नहीं आई तब परिजन घबरा कर उन्हें तलाश करने लगे। किसी अनहोनी के डर से घबराकर पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन


पुलिस भी तलाश में जुट गई। इसी बीच परिजनों ने युवती से मोबाइल पर संपर्क किया तब उसके सिंधीकैंप बस स्टैंड पर होने का पता चला। तब सिंधीकैंप पुलिस ने युवती व बच्ची को थाने पर बैठा लिया। उन दोनों के पिता व परिजनों को थाने बुलाया। फिर प्रारंभिक पूछताछ के बाद बच्चियों को सुपुर्द कर दिया। सिंधीकैंप पुलिस के अनुसार बस्सी तहसील निवासी 15 वर्षीय किशोरी की मां कुचामन सिटी, नागौर एक शादी समारोह में गई हुई थी।

इस पर किशोरी पड़ौस में रहने वाली 18 वर्षीय सहेली को साथ लेकर नागौर जाने के लिए आज सुबह घर से रवाना हो गई। लेकिन युवती ने परिजनों को इस बारे में नहीं बताया। वे सिंधीकैंप बसस्टैंड पहुंची। तब तक परिजनों को वे गायब नजर आई और हड़कंप मच गया। जो कि बच्चियों के मिलने पर शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें