फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस लड़की की मौत बनी मिस्ट्री, कॉलेज गई थी अब झील में निकली लाश

Sun, 13 Aug 2017 04:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
इस लड़की की ​मौत बनी मिस्ट्री - फोटो : File photo
विज्ञापन
घर से हंसते-मुस्कुराते स्कूटी से कॉलेज जाने को निकली एक छात्रा की मौत मिस्ट्री बन गई है। लापता छात्रा की लाश एक झील में किनारे पर मिली। उसके गले पर निशान मिले, वहीं तालाब के बाहर स्कूटी खड़ी थी। इससे पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी में उलझ गई है।
विज्ञापन


परिजनों की मानें तो वह कॉलेज में छात्रसंघ के चुनावों की तैयारी भी कर रही थी। ऐसे में मौत की वजह क्या होगी। यह आने वाले दिनों में खुलासा होगा। यह मामला है राजस्थान में अजमेर जिले के मदनगंज-किशनगढ़ इलाके का। जहां किशनगढ़ के गांधीनगर क्षेत्र से लापता हुई कॉलेज छात्रा प्रिया जोशी की लाश शनिवार सुबह मौखम विलास के पास गुंदोलाव झील में मिला। गांधीनगर निवासी सुभाष जोशी की बेटी प्रिया अजमेर के राजकीय कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह प्रिया स्कूटी लेकर घर से निकली थी।

तब, एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली

demo pic - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद देर शाम तक घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उससे मोबाइल पर फोन लगाया। तब मोबाइल बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने प्रिया की कॉलेज फ्रेंड्स व रिश्तेदारों के बारे में जानकारी हासिल की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

रातभर परेशान होकर शनिवार सुबह सुभाष जोशी गांधीनगर थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे। इसी दौरान मदनगंज थाना इलाके में मौखम विलास के पास गुंदोलाव झील में एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। तब प्रिया के परिजनों ने मदनगंज थाने में संपर्क किया और फिर गुंदोलाव झील पहुंचे।

वहां झील में युवती का शव उल्टा पड़ा नजर आया। उसने टीशर्ट और जींस पहन रखी थी। मौके पर मदनगंज थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने गोताखोरों की मदद से शव को ज्योंही बाहर निकाला। परिजन उसे देखकर बिलख पड़े। क्योंकि यह शव घर से कॉलेज जाने को निकली प्रिया का ही था। 


 
विज्ञापन

इससे पुलिस मौत की मिस्ट्री में उलझ गई है, मौत

झील - फोटो : अमर उजाला
​पुलिस का मानना है कि प्रिया का शव काफी अकड़ गया था। इससे माना जा रहा है कि उसकी मौत शुक्रवार देर शाम को ही हो गई। इससे सुबह तक उसका शव फूलकर किनारे पर आ गया।

बताया जा रहा है कि प्रिया के गले पर लाल फंदे का निशान भी था। इससे पुलिस मौत की मिस्ट्री में उलझ गई है। मौत के कारणों की जांच के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज, प्रिया के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवा कर विसरा रिपोर्ट एफएसएल भेजी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें