सीकर जिले के लोसल कस्बे के श्मशान घाट को बीती रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर यहां बने कमरों का ताला तोड़ कर सामान ले गए।
पुलिस के अनुसार, सोमवार की रात चोरों ने यहां श्मशान घाट के कमरे का ताला तोड़कर सामान चुरा लिया। इसमें घरेलू सामान है। श्मशान घाट मुक्ति विकास सिमिति के अध्यक्ष मूलचंद कालिका ने बताया की जब में श्मशानघाट पर चल रहे निर्माण को देखने के लिए आया तो यहा पर कमरों के ताले टूटे मिले जिसकी सुचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने यहां मौका मुआयना भी किया। चोरी गए सामान की कीमत हजारों रुपए है।