फैक्ट्री में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
कभी सोचा है कि जिस टोमेटो सॉस को आप खा रहे हैं वह बना कैसे हैं। आज एक टोमेटो सॉस फैक्ट्री में जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची तो एक बार वह भी चौंक गई।
दरअसल, इस फैक्ट्री में यह टोमेटो सॉस सड़े-गले कद्दू, टमाटर, सब्जियों और केमिकल रंगों से बनाया जा रहा था। इस सॉस को बोतलों में पैक करने के बाद करीब 50 रुपए प्रति बोतल के हिसाब से बाजार में बेचा जा रहा था। यह फैक्ट्री राजस्थान की राजधानी जयपुर में आगरा रोड पर कानोता के समीप बगराना में चल रही थी।
फैक्ट्री में पिछले काफी लंबे अरसे से सड़े-गले कद्दू, टमाटर व अन्य सब्जियों से मिलावटी टोमेटो सॉस बनाया जा रहा था। लंबे दिनों से मिल रही शिकायत के बाद आज शाम को स्वास्थ्य विभाग जयपुर सेंटर की टीम ने बगराना में चल रही इस फैक्ट्री पर छापा मारा।
शराब बोतलों में पैक किया जा रहा था ये सॉस
टमाटर
- फोटो : ANI
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस फैक्ट्री से करीब 800 ऐसी बोतलें जब्त की है जिनमें तैयार किया गया टोमेटो सॉस भरकर पैकिंग की गई थी। टीम ने यहां से खाली शराब की बोतले भी जब्त की है। यह भी सामने आया कि ये टोमेटो सॉस ऐसी बोतलों में पैक किया जा रहा था, जो पहले बीयर और शराब के काम में आई थी।
यह फैक्ट्री किसी वर्षा शर्मा के नाम से होना सामने आया है। जिसमें कर्मचारी लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाला मिलावटी टोमेटो सॉस तैयार कर रहे थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने फैक्ट्री में रखे सॉस बनाने के उपकरण, तैयार और कच्चा माल जब्त कर लिया है तथा आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दी है।