फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदबुद्धि किशोर से कुकर्म के बाद भी पुलिस ने नहीं की सुनवाई, अब SP से गुहार

Sat, 03 Jun 2017 06:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर के पुष्कर थाना क्षेत्र के देव नगर रोड़ पर मंदबुद्धि नाबालिग किशोर से कुकर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय पीड़ितों को ही शांति भंग में गिरफ्तार करने का आरोप जड़ते हुए एसपी से न्याय की  गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पुष्कर के देवनगर रोड़ पर रहने वाले परिवार ने बताया कि उनके 15 साल के मंदबुद्धि बच्चे को उनके ही समाज का परदेशी नामक युवक बहला—फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। वहां ले जाकर उसे अश्लील फिल्म दिखाई और उसके साथ कुकर्म भी किया। इसके बाद उसे 100 रुपए देकर घर नहीं बताने की कहकर भेज दिया। किशोर ने इसकी जानकारी जब परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। परिजन मामले की रिपोर्ट करवाने के लिए थाने जा रहे थे, तभी समाज के अन्य लोगों ने समझाइश कर मामला शांत करवा दिया।

इसके बाद 1 जून को परदेशी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मंदबुद्धि बालक व अन्य परिजनों पर हमला कर दिया। बीच—बचाव में आए पड़ौसियों पर पर भी लाठियां बरसाई गई। इसकी शिकायत जब पुलिस से की गई तो पुलिस ने परदेशी पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें ही शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार की फरियाद पर कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें