फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को रिश्तेदार के यहां छोड़ने के बहाने होटल ले गया और फिर...

Thu, 20 Jul 2017 03:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
rape - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
रिश्तेदार से मिलने आई युवती को छोड़ने के बहाने परिचित युवक अपने साथ होटल ले गया। जहां जबरन दुष्कर्म किया और फिर पीड़िता के पांच हजार रुपए और छीन लिए। दुष्कर्म की शिकार युवती बीएड की छात्रा है और वह यह राशि फीस जमा करवाने के लिए लेकर आई थी। 
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़िता ने कल सांगानेर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। 24 वर्षीय युवती डिग्गी, टोंक की रहने वाली है। वह बीएड की कॉलेज फीस जमा करवाने व अपने रिश्तेदार से मिलने मंगलवार को जयपुर आई थी। वहीं, सांगानेर में उसे परिचित हुसैन मोहम्मद मिला।

इसके बाद हुसैन ने युवती को रिश्तेदार के यहां छोड़ने की बात कही और अपने साथ बाइक पर बैठा कर टोंक रोड पर एक होटल में ले गया।
विज्ञापन

उसने आपबीती बयां कर दी और.....

demo pic - फोटो : Demo pic
होटल ले जाकर हुसैन ने युवती से दुष्कर्म किया और फिर उसे धमकाते हुए किसी को बताने से इंकार कर दिया। घर लौटने के बाद से पीड़िता गुमसुम रहने लगी। तब परिजनों के कई बार पूछने पर उसने आपबीती बयां कर दी औ रोने लगी।

इस पर परिजन उसे लेकर सांगानेर थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच सबइंस्पेक्टर जयप्रकाश को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने पड़ताल शुरु कर दी है। युवती के बयान लिए जाएंगे। साथ ही, उसका मेडिकल भी करवाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें